फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका क्या होगा मणिशंकर अय्यर जी?

Mon, 18 Dec 2017 06:32 PM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस पार्टी अपने इस नेता के बोल के लिए बाल नोंच रही होगी। मणिशंकर अय्यर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी राजनीतिक हमला बढ़ा दिया है। भाजपा के नेता और केन्द्रीय मंत्रियों का भी मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नीच आदमी कहना गुजरात की जनता को नागवार गुजरा है।
विज्ञापन


हालांकि मणिशंकर के इस बयान के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा था। मणिशंकर ने मांगी भी, लेकिन ठीक इसके अगले दिन उनके घर पर पाकिस्तान राजनयिकों की पार्टी का भी मुद्दा उठ गया।मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भी कर दिया है।

कांग्रेस के कुछ नेता भी मान रहे हैं कि मणिशंकर के बयान ने पार्टी की परेशानी बढ़ाई है। मणिशंकर ने ही पहले राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के नामांकन के दिन एक सवाल के जवाब में मुगल दौर का जिक्र किया था। इसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी जनसभा में हाथों हाथ ले लिया था। तब भी पार्टी के रणनीतिकार उनके बयान को लेकर असहज हो गए थे। इसके बाद मणि शंकर ने प्रधानमंत्री के नीच व्यक्ति जैसी टिप्पणी  की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का सौदागर ही रहा

rahul gandhi
राजनीति के पंडित मानते हैं कि मणिशंकर की टिप्पणी 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए 2007 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान की तरह टर्निंग प्वांइट साबित हुए। कांग्रेस पार्टी राज्य में जीत रहे चुनाव को हार गई। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर पार्टी को 41 सीटों  पर सफलता मिली है, जबकि दूसरे चरण की 93 सीटों में से 40 का भी आंकड़ा नहीं छू पाई। बताते हैं दूसरे चरण के चुनाव में मणिशंकर इफेक्ट ने काफी नुकसान किया।

राहुल की टीम में हाशिये पर रहेंगे

राहुल गांधी अपनी टीम में युवा शक्ति का संतुलन बनाएंगे। अभी इसका कोई खुलकर खाका सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष की टीम पर विशेष काम कर रहे हैं। एक-एक नाम के चयन में कांग्रेस अध्यक्ष काफी सावधानी बरत रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी की टीम में 40-65 साल के कांग्रेस नेताओं के पास ही अहम जिम्मेदारी रहेगी। इसमें मणिशंकर अय्यर को जगह मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें