फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौराष्ट्र में पाटीदार फैक्टर की काट के लिए भाजपा का ओबीसी पर जोर

Tue, 05 Dec 2017 12:52 PM IST
विनोद अग्निहोत्री, राजकोट, गुजरात
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
पाटीदार आक्रोश और किसान असंतोष से उबल रहे सौराष्ट्र में भाजपा ने जातीय समीकरण की नई बिसात बिछाई है। पाटीदारों खासकर पाटीदार युवाओं के भाजपा के पाले से खिसकने से होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गैरपाटीदार जातियों का मजबूत समीकरण बनाने की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन


साथ ही पटेलों और गैर पटेलों के बीच पुराने समय से चलने वाले अंतर्विरोधों को उभारकर भाजपा यहां अपनी चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश में है।इसीलिए सौराष्ट्र में अपनी चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उस मनगढ कांड की याद दिला रहे हैं जो दशकों पहले राजपूतों और पटेलों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के कारण सुर्खियों में आया था।

अहमदाबाद से निकलकर राजकोट, जामनगर, द्वारिका, पोरबंदर, सोमनाथ, जूनागढ़, गोंडल, अमरेली, भावनगर कहीं भी लोगों से बात कीजिए, अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच यह राजनीतिक विभाजन साफ नजर आता है। द्वारिका जिले की खंभालिया विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय भाजपा नेता डाडू भाई चावड़ा से बात होती है। चावड़ा आश्वस्त हैं कि कुछ भी हो जाए आखिर में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


पाटीदार प्रभाव को पूरी तरह नकारते हुए डाडू भाई कहते हैं कि भाजपा के साथ दूसरी जातियां पूरी तरह एकजुट हैं। इसलिए अगर पाटीदार भाजपा को वोट नहीं भी देते हैं तो कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। वैसे पाटीदार भी भाजपा को छोड़कर नहीं जाएंगे। चावड़ा बताते हैं कि वो आहीर बिरादरी से हैं और उनकी बिरादरी में भाजपा का जोर है।

पढ़ें: गुजरात चुनाव: मणिनगर को खल रही पीएम मोदी की कमी, नोटबंदी और GST से नाखुश


वैसे इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार कालू भाई चावड़ा भी आहीर बिरादरी से हैं। लेकिन कुछ आगे चलने पर विक्रम भाई से मुलाकात होती है, जो चाय की अपनी दुकान चलाते हैं और उनकी दुकान पर आसपास के लोग आते जाते रहते हैं। पूछने पर पहले तो झिझकते हैं, फिर कहते हैं कि कांग्रेस की बात लोग ज्यादा करते हैं, लेकिन भाजपा भी कमजोर नहीं है। विक्रम भाई के मुताबिक कांटे का मुकाबला है। द्वारिका से आगे पोरबंदर के रास्ते पर राकेश भाई भी भाजपा की बात करते हैं।

वहां बैठे दूसरे लोग भी भाजपा और मोदी को पहली पसंद बताते हैं। पूछने पर पता चलता है कि ये सारे लोग गैर पाटीदार ओबीसी कोली समुदाय से आते हैं। कोली जिन्हें कोली पटेल भी कहा जाता है, पहले से ही भाजपा के साथ हैं। राज्य भाजपा के बड़े नेता और मंत्री पुरषोत्तम सोलंकी कोली पटेलों के नेता हैं। कभी सुरेंद्र नगर के सांसद सोमा भाई पटेल भी कोली समुदाय के नेता होते थे, जो 2008 में मनमोहन सरकार के खिलाफ अविश्वास मत के दौरान पाला बदल कर कांग्रेस में चले गए थे। सोमा भाई सुरेंद्र नगर जिले की लीमड़ी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कोलियों में अब उनकी पकड़ कमजोर हो गई है।

पढ़ें:  सर्वे- गुजरात में BJP को कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर, जानिए किसको मिल सकती हैं कितनी सीटें
 
विज्ञापन

गुजरात में ओबीसी 34 फीसदी के आसपास है

गुजरात चुनाव - फोटो : SELF
गुजरात में विभिन्न ओबीसी समुदायों की कुल तादाद 34 फीसदी के आसपास मानी जाती है। इनमें कोली, ठाकोर, आहीर, जैसी जातियों का वर्चस्व है। कभी ठाकोर जिन्हें क्षत्रिय भी कहा जाता है, माधव सिंह सोलंकी के जमाने से कांग्रेस के साथ रहे थे। इस बार ओबीसी को साधने के लिए ही कांग्रेस ने पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के जवाब में ओबीसी आरक्षण के संरक्षण के लिए पिछड़ी जातियों को गोलबंद करने वाले अल्पेश ठाकोर को साथ कर लिया है।

अल्पेश का असर युवाओं में तो है, लेकिन 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग अल्पेश को अपना नेता नहीं मानते हैं। भाजपा इसे अपने लिए अवसर के रूप में देख रही है। सौराष्ट्र में पाटीदारों का वैसा ही दबदबा है जैसा कि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों का। राजकोट, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ में हार्दिक पटेल की सभाओं में उमड़ी भीड़ ने भाजपा को बेचैन कर दिया है। जूनागढ़ में भवेश भाई पटेल का दावा है कि सौराष्ट्र में पाटीदारों ने ही भाजपा को खड़ा किया है और अब वही उसे जमीन भी दिखाएंगे।

पढ़ें:  PM पर राहुल का तंज- जुमलों की बेवफाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई

लेकिन मोरबी जिले की पड़धरी विधानसभा क्षेत्र में सुरेश भाई से मुलाकात होती है। ओबीसी आहीर समुदाय से आते हैं। उनके साथ जयंती भाई प्रजापति भी हैं। दोनों की राय है कि पाटीदार फैक्टर के मुकाबले भाजपा का ओबीसी फैक्टर ज्यादा मजबूत है। सुरेश भाई के मुताबिक हार्दिक की सभाओं में कांग्रेस भीड़ भेज रही है। लेकिन कुछ दूर पर खड़े जयंती भाई भजियावाला इससे सहमत नहीं हैं।

वो कहते हैं हार्दिक फैक्टर काम कर रहा है। कुछ और आगे चलने पर भगवान भाई आहीर फिर भाजपा का जोर बताते हैं। कहते हैं कि नरेंद्र मोदी से कोई नाराजगी नहीं है। जो कुछ असंतोष दिखाई भी दे रहा है वो स्थानीय स्तर पर भाजपा से है, लेकिन मोदी की अपील पर सब नाराजगी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें