गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र में गत मार्च में संपन्न यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से किए गए वादों और राज्य में बदलाव को लेकर किए जा रहे प्रयोगों की गहरी छाप है। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक हैं। यहां कांग्रेस और आप पहले ही घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।
यूपी की तर्ज पर वादे
सूरत में पीएम मोदी ने किया रोड शो जनसमूह उमड़ पड़ा
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार को सूरत में रोड शो किया। पीएम मोदी ने सूरत हवाई अड्डे से अपना रोडशो शुरू किया। रोडशो मोटा वराछा में पूरा हुआ। भारी जनसमूह पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी गाड़ी से बाहर आकर जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी के अलग-अलग स्वागत पॉइंट पर स्वागत किया गया।
मोदी झूठों के सरदार, सहानुभूति पाने के लिए खुद को बताते गरीब : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। खरगे ने प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री लोगों की सहानुभूति पाने के लिए खुद को गरीब बताते हैं और कहते हैं कि लोग उन्हें गालियां देते हैं।
गुजरात में नर्मदा जिले के आदिवासी बहुल देदियापाड़ा में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया? अगर हमनें कुछ नहीं किया होता तो आपको लोकतंत्र नहीं मिला होता। आप खुद को गरीब बताते हैं, मैं भी निर्धनतम और अछूत जाति से हूं। लोग कम से कम आपकी चाय तो पीते हैं, हमारी तो चाय भी नहीं पीते।
आप खुद को गरीब बताते हैं, मैं भी निर्धनतम और अछूत जाति से हूं। लोग कम से कम आपकी चाय तो पीते हैं, हमारी तो चाय भी नहीं पीते। -मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, अजमेर में हैं महादेव व सोमनाथ में अल्ला
राजकोट (पूर्व) से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रनील राजगुरु ने कहा कि अल्ला और महादेव एक समान हैं। महादेव अजमेर में विराजमान हैं और अल्ला सोमनाथ में। भाजपा प्रत्याशी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह महादेव का अपमान है।