फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vejalpur Assembly Seat: यहां से लगातार तीसरा चुनाव जीती भाजपा, जानें वेजलपुर सीट का चुनावी समीकरण

Thu, 15 Dec 2022 05:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2012 में पहली बार चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा उमीदवार किशोर सिंह चौहान को जीत मिली थी। 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था।  
विज्ञापन
bjp, भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस चुनाव में अहमदाबाद जिले की वेजलपुर सीट राजनीतिक रूप से बेहद खास रही है। ये सीट गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है जिसके सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। इस बार इस सीट भाजपा के अमित ठाकेर, कांग्रेस के राजेंद्र पटेल मैदान में थे। 
विज्ञापन


यहां के चुनाव परिणाम की बात करें तो इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के ठाकेर ने कांग्रेस के राजेंद्र पटेल को 59,651 वोटों से हरा दिया। 
  


2017 चुनाव में भाजपा ने दर्ज की थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा  किशोर चौहान ने कांग्रेस के मिहिर भाई शाह को 22 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 में इस सीट से जीते किशोर चौहान को भाजपा ने एक बार फिर टिकट दिया है। चौहान 2012 में भी यहां से जीत चुके हैं। 2022 में अगर चौहान को जीत मिलती है तो वो इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएंगे। 
विज्ञापन


2008 के परिसीमन के बाद आस्तित्व में आई यह सीट
वेजलपुर सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए।  तब भाजपा के उमीदवार किशोर सिंह चौहान को जीत मिली थी। चौहान ने कांग्रेस के मुर्तजा खान पठान को 40 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
वेजलपुर सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें