फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vadgam Assembly Seat: कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद भी जिग्नेश मेवानी ने बचाई अपनी सीट, जानें चुनाव परिणाम

Thu, 15 Dec 2022 04:31 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2017 के विधानसभा चुनाव में जिग्नेश मेवानी की अपील के बाद इस सीट से जीते थे। भाजपा ने इस बार यहां से मणिभाई वाघेला को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, मौजूदा विधायक जिग्नेश मेवानी इस बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे।
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनासकाठा जिले की वडगाम सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सुरक्षित सीट से दलित नेता जिग्नेश मेवानी विधायक हैं। इस चुनाव में मेवानी एक बार फिर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के मणिभाई वाघेला को 4,928 वोटों से हराया। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस के समर्थन से जीते थे मेवानी
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने विजयकुमार चक्रवर्ती को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, निर्दलीय जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस का समर्थन मिला था। निर्दलीय जिग्नेश मेवानी ने भाजपा उम्मीदवार चक्रवर्ती को 19 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। जिग्नेश को 95 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, विजयकुमार चक्रवर्ती को करीब 76 हजार वोट से संतोष करना पड़ा था। 2017 में वडगाम सीट से कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से आठ की जमानत जब्त हो गई थी।  

2012 चुनाव में हुई थी कांग्रेस की जीत
2012 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस के मणिलाल वाघेला ने भाजपा उम्मीदवार फकीरभाई वाघेला को 21 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। मणिलाल वाघेला को 90 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, फकीरभाई वाघेला को 68 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। मणिलाल और फकीरभाई को छोड़कर बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।    
यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। कुछ मौकों को छोड़कर ज्यादातर इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा की बात करें तो इस सीट पर अब तक उसे दो बार सफलता मिली है। 2007 और 1995 में भाजपा उम्मीदवार यहां से जीते थे। वहीं, 1990 में इस सीट से जनता दल को जीत मिली थी। 
विज्ञापन

2017 में बनासकाठा जिले में कांग्रेस को मिली थी बढ़त 
वडगाम सीट, बनासकाठा में नौ विधानसभा सीटें आती हैं। 2017 में जिले की नौ में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। वहीं, वडगाम सीट से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें