फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thasra Assembly Seat: भाजपा ने कांग्रेस को लगातार चौथी जीत दर्ज करने से रोका, ऐसा है थसरा सीट का इतिहास

Thu, 15 Dec 2022 08:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ये सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2007 से 2017 तक यहां कांग्रेस लगातार जीती है। पार्टी ने कुल आठ चुनाव अपने नाम किए हैं। 2002 एवं 2022 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 
 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


खेड़ा जिले की थसरा विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। यहां हुए पिछले कई चुनावों में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बार थसरा सीट से कांग्रेस के कांतिभाई परमार मैदान में थे। कांतिभाई ये चुनाव बुरी तरह से हार गये, उन्हें भाजपा के योगेंद्र सिंह परमार ने 61,919 वोटों के भारी अंतर से परास्त किया। 

2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांटी भाई परमार ने भाजपा के राम सिंह परमार को महज 7,028 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी चार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे राम सिंह परमार ने भाजपा उम्मीदवार प्रतीक्षाबेन परमार को शिकस्त दी थी।

कांग्रेस ने जीते हैं आठ चुनाव 
ये सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2007 से 2017 तक यहां कांग्रेस लगातार जीती। पार्टी ने कुल आठ चुनाव अपने नाम किए हैं। इस जीत से पहले 2002 के चुनाव में भी भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 

यहां मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के वोटर होते हैं अहम 
खेड़ा जिले की इस सीट विधानसभा सीट पर ओबीसी और मुस्लिम वोटर्स का दबदबा रहता है। यही समुदाय उम्मीदवारों की जीत या हार का फैसला करते हैं। यहां कई चुनावों से इन दो समुदाय के वोटर कांग्रेस को ही वोट करते आए हैं। हालांकि, इस चुनाव में यहां भाजपा ने बाजी मारी है। 

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को टिकट दिया था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कांतिभाई परमार को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने योगेंद्रसिंह परमार को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से नटवरसिंह राठौड़ मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में खेड़ा जिले में भाजपा-कांग्रेस को मिली तीन तीन सीट 
थसरा सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें