फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sojitra Assembly Seat: पिछले चुनाव में नोटा से कम रहा था जीत-हार का अंतर, अबकी बार ऐसा रहा नतीजा

Thu, 15 Dec 2022 08:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आणंद जिले की सोजित्रा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे विपुल कुमार पटेल ने कांग्रेस के पुनमभाई परमार को 29,519 वोटों से हरा दिया। अब तक हुए 14 में से नौ चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। 
विज्ञापन
गुजरात चुनाव नोटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


आणंद जिले की सोजित्रा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे विपुल कुमार पटेल ने कांग्रेस के पुनमभाई परमार को 29,519 वोटों से हरा दिया। यह सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां पिछले कई चुनावों में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहा है। 1967 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए 14 में से नौ चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। वहीं, भाजपा को पांच जीत हासिल हुई है।

   
2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पुनमभाई एम परमार ने भाजपा के विपुल कुमार पटेल को महज 2,388 वोटों से हराया था। हालांकि, भाजपा की इस हार में नोटा ने खलल डाली थी। नोटा को 3,112 वोट पद गए थे जबकि हार का अंतर इससे 724 वोट कम था। इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी चार की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे पुनमभाई एम परमार ने भाजपा उम्मीदवार विपुल कुमार पटेल को शिकस्त दी थी। 

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने नहीं बदले थे प्रत्याशी 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक पुनमभाई एम परमार को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने पिछली बार कम अंतर से हारे प्रत्याशी विपुल कुमार पटेल को ही टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी की ओर से मनुभाई ठाकोर मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में आणंद जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
सोजित्रा विधानसभा सीट, आणंद जिले में आने वाली सात विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें