फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: सीईसी ने कहा- गुजरात में 750 करोड़ रुपये मूल्य की रिकॉर्ड नकदी, आभूषण और मादक पदार्थ जब्त

Thu, 01 Dec 2022 01:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, नई दिल्ली

सार

गुजरात के पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दमन-दीव ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंताजाम किए हैं। वहीं, चुनाव आयोग की माने तो चुनाव से पहले 750 करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण और ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एएनआई को बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 750 करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण और ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2017 में हुए चुनाव के दौरान 27 करोड़ रुपये की लोगों को बांटने का सामान जब्त किया गया था। लेकिन इस बार अभी तक यह वसूली 750 करोड़ रुपये की हो चुकी है। 15 करोड़ रुपये की शराब के साथ-साथ 60 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। राजीव कुमार ने कहा कि जब्ती में बढ़ोतरी चुनाव आयोग की सख्ती के कारण हुई है। चुनाव को प्रभावित लोगों को फ्री में बांटने के लिए 171 करोड़ रुपये की सामान पकड़ा गया हैं। डीआरआई, इनकम टैक्स, एटीएस गुजरात और पुलिस के संयुक्त अभियान में यह कामयाबी मिली है। 

उन्होंने कहा कि गुजरात के पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दमन-दीव ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब और अन्य सामाग्री बांटने की शिकायत मिल रही थी। यह एक गलत प्रथा है जिसे रोकने की कोशिश की जा रही हैं। गुजरात और हिमाचल की समीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन को प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के निर्देश दिए है। नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामाग्री के वितरण न होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। हिमाचल में 57 करोड़ की राशि जब्त की गई।
विज्ञापन


दो चरणों में होगा मतदान
दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। साथ ही वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण की वोटिंग में 93 सीटों पर मतदान होगा। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें