फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: सच स्वीकारना गुजरात का स्वभाव, यहां के लोग सुनते सबकी हैं...वोट डालने के बाद बोले PM मोदी

Mon, 05 Dec 2022 12:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद वोट डाला। वह सुबह करीब 9.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे। 

विज्ञापन


वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।  

गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं 
प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने के बाद बाद कि गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। अपने स्वभाव के अनुसार वे बड़ी संख्या में मतदान भी कर रहे हैं। मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ 'लोकतंत्र का त्योहार' मनाया है। 
विज्ञापन



पीएम मोदी की मां हीरा बा ने डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने गांधीनगर में वोट डाला। हीरा बा व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया। वहीं, मतदान के बाद पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने कहा, '2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।'

विज्ञापन

पीएम ने मतदान से पहले किया रोडशो  यह आचार संहिता का उल्लंघन : कांग्रेस

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव में मतदान करने से पहले रोडशो कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। पार्टी ने कहा, चुनाव आयोग डरा हुआ और दबाव में है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पार्टी के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, कांग्रेस आचार संहिता के उल्लंघन के ऐसे मामलों में कानूनी कदम पर विचार कर रही है। रोडशो के मुद्दे को हम बड़े स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने कहा, अगर इस चुनाव प्रचार का सीधा प्रसारण चैनलों पर होता है तो इसका खर्च पार्टी के खाते में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मतदान करने के लिए निकलते हैं तो ढाई घंटे का रोडशो करते हैं। चुनाव आयोग को कुछ सुनाई और दिखाई नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि आयोग आंख मूंदकर बैठा हुआ है।

खेड़ा बोले, हमारे उम्मीदवार कांतिभाई खराड़ी लिखकर देते हैं कि उन्हें सुरक्षा चाहिए। रविवार को उन पर हमला होता है। आयोग खामोश रहता है। चुनाव में पीएम के बच्चों के इस्तेमाल को लेकर हमने आयोग का दरवाजा खटखटाया लेकिन आयोग चुप रहा। एजेंसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें