फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olpad Assembly Seat: यहां से तीसरा चुनाव जीतने वाले मुकेश पटेल मंत्री बने, जानें इस सीट के समीकरण

Mon, 19 Dec 2022 05:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भाजपा ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक मुकेशभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। मुकेशभाई पटेल ने कांग्रेस के दर्शनकुमार नायक को 1,15,136 वोटों के बड़े अंतर से हराया। भूपेंद्र सरकार में उन्हें वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं जल आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
मुकेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


सूरत जिले की ओलपाड सीट भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां पार्टी ने अधिकतर चुनाव जीते हैं। भाजपा ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक मुकेशभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। मुकेशभाई पटेल ने कांग्रेस के दर्शनकुमार नायक को 1,15,136 वोटों के बड़े अंतर से हराया। 

सोमवार को नई सरकार के गठन के बाद मुकेशभाई पटेल को मंत्री बनाया गया। भूपेंद्र सरकार में उन्हें वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं जल आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मुकेशभाई जिनाभाई पटेल को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बकरोला को 61 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
2017 से पहले 2012 में इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे मुकेश भाई पटेल ने कांग्रेस के जयेश कुमार पटेल को शिकस्त दी थी। 

1990 से भाजपा ने नहीं हारी ये सीट 
सूरत जिले की ये सीट पिछले ढाई दशक से ज्यादा समय से भाजपा के कब्जे में है। 1990 से लेकर अब तक हुए सभी चुनाव भाजपा ने जीते हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर पिछला चुनाव 1985 में जीता था। 
 इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक मुकेशभाई पटेल को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर दर्शनकुमार अमृताल नायक को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
ओलपाड सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें