फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangrol Assembly Seat: यहां BJP के मौजूदा विधायक 51 हजार वोटों के अंतर से जीते, जानें दूसरे नंबर पर कौन रहा

Mon, 19 Dec 2022 03:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मंगरोल (एसटी) सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 सीटों में से एक है।  यहां से भाजपा के गणपत सिंह वसावा ने आप के स्नेहलकुमार वसावा को 51,423 वोटों से हराया। गणपत वसावा को 93,669 मिले। वहीं, आप के स्नेहलकुमार वसावा को 42,246 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


सूरत जिले की मंगरोल सीट एक आरक्षित सीट है जो सभी पार्टियों के लिए खासा महत्व रखती है। भाजपा ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक गणपत सिंह वसावा को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर आदिवासी वोटर ही किसी भी पार्टी के लिए जीत या हार का फैसला करते हैं। भाजपा के गणपत सिंह वसावा ने इस बार आप के स्नेहलकुमार वसावा को 51,423 वोटों से हराया। गणपत वसावा को 93,669 मिले। वहीं, आप के स्नेहलकुमार वसावा को 42,246 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार अनिलभाई चौधरी 26,718 वोट ही पा सके। उनकी जमानत तक जब्त हो गई।    
   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक गणपत सिंह वसावा को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के नरसिंह भाई वसावा को 40 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


2017 से पहले 2012 चुनाव भी में इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे गणपत सिंह वसावा ने कांग्रेस के तेजसभाई चौधरी को शिकस्त दी थी। 

इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक गणपत सिंह वसावा को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अनिलभाई सुमनभाई चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
मंगरोल (एसटी) सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें