फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanj Assembly Seat: गुजरात AAP महासचिव मनोज सोरठिया इस सीट से चुनाव हारे, भाजपा लगातार तीसरी बार जीती

Mon, 19 Dec 2022 10:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक प्रवीणभाई मनजीभाई घोघारी को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने भारती प्रकाश पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
मनोज सोरठिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


सूरत जिले की करंज विधानसभा सीट भाजपा के सियासी नजरिए से काफी खास रही है क्योंकि पार्टी ने इस चुनाव से पहले हुए दोनों चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस बार यहां आम आदमी पार्टी ने अपने गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया को उतारा था। सोरठिया इस चुनाव में भाजपा के प्रवीणभाई घोघारी के हाथों  35,974 वोटों के भारी अंतर से हार गये।
   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने प्रवीणभाई घोघारी को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के भावेश कुमार मुंगालिया को 35 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन


2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे जनक भाई कछाड़िया ने कांग्रेस के जयसुख भाई को शिकस्त दी थी। 

AAP के उम्मीदवार यहां दूसरे नंबर पर रहे 
इस सीट पर अभी तक कांग्रेस व भाजपा में ही मुकाबला रहता आया है। हालांकि, इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी। इसने राज्य इकाई के महासचिव और गुजरात में पार्टी संगठन के निर्माण में एक प्रमुख खिलाड़ी मनोज सोरठिया को मैदान में उतारा था।  

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक प्रवीणभाई मनजीभाई घोघारी को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने भारती प्रकाश पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
करंज विधानसभा सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें