फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात BJP में बढ़ी दरार': पूर्व मंत्री व्यास ने दल छोड़ा, पार्टी बोली- 75 पार नहीं मिलता टिकट, शायद इसलिए...

Sat, 05 Nov 2022 12:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जयनारायण व्यास ने अपनी चुनावी महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा, "मैं सीधपुर विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नहीं लड़ना चाहता।"
विज्ञापन
जयनारायण व्यास (बाएं) और सीआर पाटिल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके भाजपा छोड़ने की खबरें सही हैं। व्यास ने कहा, "बीते कुछ समय से पाटन जिले में संगठन में कुछ लोग बैठे हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए वे गुटबाजी में जुट गए हैं। वे एक-एक कर के नेताओं को निशाना बना रहे हैं, ताकि उन्हें हटा कर खुद आगे बढ़ सकें।" हालांकि, भाजपा ने व्यास के इस बयान को उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा का नतीजा करार देते हुए निशाना साधा। 
विज्ञापन




व्यास ने क्या आरोप लगाए?
व्यास ने अपनी चुनावी महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा, "मैं सीधपुर विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नहीं लड़ना चाहता। अगर कोई विकल्प नहीं बचता, तो ही मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ूंगा। मैं अपनी मर्जी की पार्टी के साथ गठबंधन बनाउंगा।"

भाजपा ने क्या जवाब दिया?
गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल जयनारायण व्यास के इस्तीफे को लेकर उन पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा कि व्यास 32 साल तक भाजपा के साथ थे और पिछले 10 साल में वे दो बार चुनाव हार चुके थे। भाजपा ने इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया। हालांकि, भाजपा 75 साल की उम्र  से ऊपर वालों को उम्मीदवार नहीं बनाती। हो सकता है यही उनके इस्तीफे की वजह रही हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें