फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhinagar North Assembly Seat: भाजपा ने गांधीनगर उत्तर सीट पर दर्ज की जीत, 2017 में यहां से जीती थी कांग्रेस

Wed, 14 Dec 2022 02:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा ने भाजपा के अशोक कुमार पटेल को महज 4,774 हजार वोटों से हराया था। 
विज्ञापन
भाजपा और आप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


गांधीनगर जिले की गांधीनगर उत्तर विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां अब तक हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। 2022 चुनाव के लिए कांग्रेस ने वीरेन्द्रसिंह वाघेला को उतारा था लेकिन वो अपना चुनाव हार गये। भाजपा की रीताबेन पटेल ने वीरेन्द्र सिंह वाघेला को 26,111 वोटों से हरा दिया। यहां आप तीसरे नम्बर पर रही, इसके उम्मीदवार मुकेशभाई पटेल को महज 16,620 वोट ही मिले। 

2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक तीन ही चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को दो बार तो कांग्रेस को एक बार जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा ने भाजपा के अशोक कुमार पटेल को महज 4,774 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी दस की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे अशोक कुमार पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार पटेल को शिकस्त दी थी।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक सीजे चावड़ा का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह वीरेन्द्रसिंह मफाजी वाघेला को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने भाजपा की रीताबेन पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से मुकेशभाई करशनभाई पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
गांधीनगर उत्तर विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें