गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं। पार्टी की ओर से पांच जोनल, 32 लोकसभा व पांच अन्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। खास बात यह है कि कांग्रेस के जी-23 गुट के सदस्य रहे मुकुल वासनिक और पृथ्वीराज चव्हाण को भी इसमें जगह दी गई है।