फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: सूरत पहुंचे ओवैसी की सभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, काले झंडे भी दिखाए गए

Mon, 14 Nov 2022 11:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का रविवार को गुजरात के सूरत में एक जनसभा में शामिल होने के दौरान काले झंडे दिखाए गए।
विज्ञापन
ओवैसी की सभा में नारेबाजी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने सूरत पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रविवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रुदरपुरा खाड़ी जनसभा में शामिल होने के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं लोगों ने जमकर 'मोदी मोदी' और गो बैक के नारे लगाए। बता दें ति ओवैसी सूरत पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले एआईएमआईएम उम्मीदवार के प्रचार के लिए शहर में थे। वह रविवार शाम पूर्व विधायक वारिश पठान के साथ एक सभा को संबोधित करने वाले थे।

विज्ञापन






क्या है मामला?
बाताया जा रहा है कि ओवैसी जैसे ही रुदरपुरा खाड़ी जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे वैसे ही भीड़ में  कुछ युवकों ने, जिनमें मुस्लिम भी शामिल थे, हूटिंग शुरू कर दी और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। उन्होंने ओवैसी की यात्रा के विरोध में चारों ओर काले झंडे लहराए। बता दें कि इससे पिछले हफ्ते, AIMIM के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यात्रा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।

यहां देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन



गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव, आठ को परिणाम
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें