फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- फिल्म की तरह फ्लॉप हो गई बीजेपी की विकास यात्रा

Mon, 11 Dec 2017 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के बनासकांठा में रैली की। वहां उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिल्म फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपना 13वां सवाल किया है। इस सवाल में राहुल ने पीएम को मौनसाहब कहकर तंज कसा और पूछा कि उन्होंने किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार।

राहुल ने लिखा कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण पर PAK की सफाई- चुनावी बहस में हमें मत घसीटो, अपने दम पर जीतो

बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान हो चुका है, 182 में से 92 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही बढ़त बनाने का दावा भी किया है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होना है। 18 दिसंबर को नतीजे भी आ जाएंगे। 

चुनावी प्रचार शुरू होने के साथ ही राहुल ने पीएम मोदी से इस तरीके से सवाल पूछना शुरू कर दिया था। इससे पहले वह 12 सवाल पूछ चुके हैं। एक ट्वीट में उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की थी कि पीएम उनके सवालों के जवाब नहीं देते।

Jaise picture flop hoti hai, waise hi BJP ki vikas yatra flop ho gayi. Gujarat ka chunav ho raha hai aur Modi ji kabhi Japan, Pakistan, Afghanistan ki baat karte hain. Modi ji, Gujarat ka chunaav hai, thodi Gujarat ki baat karlo: Rahul Gandhi in Banaskantha #GujaratElection2017 pic.twitter.com/VUF9EN2dAI— ANI (@ANI) December 11, 2017
विज्ञापन



  22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब

13वां सवाल:
कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार
किया लोकपाल क्यों दरकिनार?

GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार
मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार

लम्बी है लिस्ट
और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार
किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार? — Office of RG (@OfficeOfRG) December 11, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें