इस बार के गुजरात चुनाव को कई कारणों से याद किया जाएगा। चाहे वो भाषा का गिरता स्तर रहा हो या फिर आरोप-प्रत्यारोप के तीर। कोई भी राजनीतिक दल किसी से कमतर नहीं रहा। आइए जानते हैं कि इस बार के चुनाव में कौन-से मुद्दे और डायलॉग सुर्खियों में रहे।
AURANGZEB RAJ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर के बयान को अपने भाषणों में खूब इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस को वंशवाद के लिए शुभकामनाएं देते हुए औरंगजेब राज शब्द का उल्लेखन किया था।
AMETHI अमेठी शब्द भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भाषणों में सुनाई दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत अमेठी सीट भी नहीं बचा पाई थी और अब वो गुजरात में काम खोजने के लिए आए हैं।
BLUETOOTH कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को ब्लूटूथ के जरिए हैक किया जा सकता है।
BLUE WHALE पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक भाषण में कहा था कि 18 दिसंबर को कांग्रेस का आखिरी दिन होगा। यह चुनाव कांग्रेस के लिए ब्लू व्हेल गेम साबित होगा।
CHAI पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते हुए अपने भाषण में कहा था कि 'मैंने चाय बेची थी पर देश नहीं बेचा है।
'DEMONETIZATION नोटबंदी और जीएसटी दो ऐसे शब्द हैं, जिनकी चर्चा पूरे प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस ने किया। राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा और नोटबंदी को आम जनता के साथ धोखा बताया।
EXIT POLL अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल में भाजपा की जीत का दावा किया गया।
FIXED PAY कांग्रेस पार्टी ने फिक्स्ड पेमेंट की लानत-मलानत की। यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और आशा वर्कर्स ने भी उसका साथ दिया।
GABBAR SINGH TAX फिल्म शोले के मुख्य विलेन गब्बर सिंह को जीएसटी से जोड़ते हुए राहुल गांधी ने खूब तंज कसे। वहीं पीएम मोदी ने इस निंदा को मूर्खता कहा।
HARD WORK पीएम मोदी ने कहा कि जो मंजिल हार्ड वर्क यानी मेहनत से हासिल होती है वो हार्वर्ड से पढ़े हुए लोग कम ही हासिल कर पाते हैं।
INDIRA GANDHI पीएम मोदी ने मोरबी में आयोजित एक रैली में लोगों को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी वहां नाक को रुमाल से ढंककर वहां आईं थीं।
JANEUDHARI कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी को जनेऊधारी ब्राह्मण बताया। यह मुद्दा राहुल के सोमनाथ मंदिर जाने से शुरू हुआ था।
LOAN WAIVER राहुल गांधी ने गुजरात के किसानों से वादा किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वो मात्र दस दिनों में किसान ऋण माफ कर देंगे।
MAGICIAN राहुल गांधी ने गुजरात में चुनावी रैलियों और भाषण में पीएम मोदी को जादूगर कहा। बकौल राहुल, मोदी ऐसे जादूगर हैं जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को नोटबंदी के जरिए गायब कर दिया।