गुजरात चुनाव के बहुप्रतिक्षित एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो चुके हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी एक बार फिर गुजरात फतह करती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकडों के अनुसार भाजपा को गुजरात में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
लगभग सभी एग्जिट पोल के परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह दूसरे नंबर पर ही अटकी हुई है। हालांकि सभी एग्जिट पोल के परिणामों में सीटों का अंतर बना हुआ है कहीं भाजपा को 120 सीट मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है तो कहीं 95 सीट। ऐसे में साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की धुआंधार रैलियां कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी की महीनों की मेहनत पर भारी पड़ती दिख रही है।
पढ़ें: गुजरात चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
लेकिन एग्जिट पोल के परिणामों पर गौर करें तो भाजपा के लिए एक झटका देने वाली खबर भी है जो उसके लिए खतरे की घंटी बजा सकती है।