फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, 28 उम्मीदवारों के नाम शामिल

Mon, 20 Nov 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी-शाह
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 28 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
विज्ञापन


गुजरात बीजेपी में नहीं थम रहा बवाल, पाटन के सांसद ने दी ये धमकी

पहले चरण के लिए नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख कल यानी 21 नवंबर है। इसमें 84 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिसमें सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के इलाके शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। उसमें 36 उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे, जिसमें 12 मौजूदा विधायक, एक मंत्री को टिकट नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

टिकट बंटवारे पर भिड़े PAAS और कांग्रेस के कार्यकर्ता

आपस में भिड़े PAAS और कांग्रेस के कार्यकर्ता
बता दें कि टिकट बंटवारे को लेकर हार्दिक पटेल के संगठन अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई थी। खबरों के मुताबिक, दोनों के कार्यकर्ताओं में कुछ सीटों को लेकर मतभेद है। 

PAAS के पांच उम्मीदवारों को कांग्रेस अपने टिकट पर लड़वाने के लिए तैयार हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई 77 उम्मीदवारों की पहली पहली लिस्ट में PAAS के दो नेताओं के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें