फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी प्लेन के पायलट ने बताया कैसा रहा पीएम मोदी के साथ उनका सफर

Tue, 12 Dec 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
सी प्लेन में बैठते पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम तक जो पायलट लेकर गए वह कनाडा के हैं। जॉन गौलेट नाम के उन पायलट ने बताया कि चार दिन पहले ही उन्हें बताया गया था कि सी प्लेन उनको उड़ाना है। जॉन ने कहा कि उनका सफर काफी सुहाना रहा। पायलट ने बताया कि साबरमती रिवर फ्रंट से टेकऑफ करने और वहां लैंड करने में उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं हुई थी।
विज्ञापन


साबरमती को काफी सुंदर जगह बताते हुए जॉन ने कहा कि भारत में सी प्लेन आगे चलकर काफी पॉपुलर हो सकते हैं क्योंकि यहां बहुत सारी झील, नदी और तटीय इलाके हैं। जॉन ने नरेंद्र मोदी को 'बहुत अच्छा' यात्री बताया और कहा कि PM ने मेरी सभी बातों को माना जिससे प्लेन और उनकी सुरक्षा करना मेरे लिए आसान हो पाया।

ये है अंबाजी मंदिर की खासियत, जहां 100km से ज्यादा का सफर कर सी प्लेन से पहुंचे PM

आज पीएम मोदी सी प्लेन से लगभग 100 किलोमीटर का सफर तय कर बनासकांठा के अंबाजी मंदिर पहुंचे थे। भारत में ऐसा प्लेन पहली बार चलाया गया है। मोदी ने अपनी यात्रा अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से शुरू की थी। वह सी प्लेन से धरोई डैम पर उतरे थे, उसके बाद अंबाजी मंदिर तक का सफर उन्होंने सड़क रास्ते से तय किया था। बाद में वह सी प्लेन से ही वापस अहमदाबाद आ गए थे।
विज्ञापन

  #WATCH Prime Minister Narendra Modi waves to the crowd from a #seaplane at Ahmedabad's Sabarmati Riverfront #GujaratElection2017 pic.twitter.com/JkxdZg0Y9X — ANI (@ANI) December 12, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें