फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान

Tue, 12 Dec 2017 08:04 PM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को कहा कि यह मशीनें विश्वसनीय, मजबूत और भरोसेमंद हैं क्योंकि ‘मशीन गलत नहीं होती बल्कि लोग गलत होते हैं’। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास पर गौर कर यह समझा जा सकता है कि जिन लोगों ने ईवीएम को लेकर शिकायत की हैं, वे हमेशा हारे हुए दलों से थे। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘शिकायत करने वालों का इतिहास देखें। यह हमेशा हारी हुई पार्टी ही रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘जयललिता (तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री) और अमरिंदर सिंह ईवीएम को लेकर एक बार सुप्रीम कोर्ट गए थे। लेकिन बाद में जब अगले चुनावों में वह जीते, तो चुप रहे। 
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह इस बार सत्ता (पंजाब में) में  आए हैं, तो इस दौरान भी ईवीएम मशीन ही इस्तेमाल हुई थीं।’ गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें