फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं भी हरजीत' के समर्थन में आए गुजरात डीजीपी, कहा- उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

Mon, 27 Apr 2020 03:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
gujarat dgp shivanand jha - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान भड़के निहंगों ने सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह पर हमला किया। इससे उनकी कलाई कट गई थी। वहीं, अब देशभर में उनकी बहादुरी और शांति के लिए पुलिस अधिकारी उनके नाम का बैज लगा रहे है। 

विज्ञापन


गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने भी इसी कड़ी में ट्वीट कर उनके काम की तारीफ की है। डीजीपी ने ट्वीट किया, 'पंजाब पुलिस के एसआई हरजीत सिंह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश में पुलिस बल के समर्पण का प्रतीक हैं। विपरीत परिस्थितियों में कर्तव्य और शांति के लिए उनकी भक्ति पुलिसिंग की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को दर्शाती है। गुजरात पुलिस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।'
 


इससे पहले, पंजाब पुलिस विभाग ने सोमवार को 'मैं भी हरजीत' के बैज लगाकर सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को उनकी बहादुरी के लिए सलाम किया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने भी उनके नाम का बैज लगाया। 
विज्ञापन


हरजीत सिंह इस समय चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती हैं। 12 अप्रैल को पटियाला में कर्फ्यू पास मांगने के दौरान भड़के निहंगों ने हरजीत पर हमला करके तलवार से उसकी कलाई काटकर अलग कर दी थी। हालांकि, बाद में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने साढ़े सात घंटे तक चले ऑपरेशन में कलाई को जोड़ दिया था। 

हरजीत सिंह का प्रमोशन हुआ
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हरजीत सिंह को पदोन्नत करके एएसआई से सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया है। बहादुरी और शांति का परिचय देकर वो देश में कोरोना वॉरियर्स पर हो रहे हमलों के खिलाफ एक प्रतीक बन गए हैं। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए ये पंजाब पुलिस का एक छोटा सा प्रयास है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हरजीत सिंह के साथ हुए हादसे के मद्देनजर कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान दिखाने के लिए 'मैं भी हरजीत' कैंपेन चलाया गया है। इस कैंपेन के समर्थन में सभी अधिकारी हरजीत सिंह के नाम की नेम प्लेट पहने नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें