फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: डिप्टी CM नितिन पटेल को मिला वित्त मंत्रालय, अमित शाह के एक फोन पर नाराजगी हुई दूर

Mon, 01 Jan 2018 07:52 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाराज उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से बातचीत के बाद ऐसा लगता है कि गुजरात सरकार में चल रहा संकट समाप्त हो गया है। देर शाम नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। पूर्ववर्ती सरकार में भी उनके पास ये मंत्रालय था। बता दें कि कैबिनेट में अपनी पसंद का मंत्रालय नहीं मिलने के कारण नितिन पटेल कार्यभार संभालने में देरी कर रहे थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह शाह से बातचीत और सरकार में उनके हैसियत के मुताबिक नंबर दो का मंत्रालय दिए जाने के आश्वासन के बाद पटेल कार्यभार संभालने के लिए तैयार हो गए।
 

पटेल ने कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से रविवार को बातचीत हुई और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मुझे मेरे पद के हिसाब से कैबिनेट में नंबर दो का मंत्रालय दिया जाएगा।’ हालांकि, पटेल ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें वित्त या शहरी विकास मंत्रालयों में से कौन सा विभाग मिलेगा। 
विज्ञापन


पटेल ने कहा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी दोपहर में राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात करेंगे और मुझे आवंटित नए विभाग के बारे में पत्र सौपेंगे। 

पूर्ववर्ती सरकार में वित्त और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभालने वाले पटेल को इस बार सड़क और भवन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, नर्मदा, कल्पसर एवं अन्य परियोजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें