फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: तलाशी के लिए SUV को रोक रहा था पुलिसकर्मी, बोनट पर घसीटते हुए ले गया जोड़ा; मामला दर्ज

Sun, 01 Dec 2024 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

Gujarat: अहमदाबाद में एक जोड़ा अपनी एसयूवी के बोनट पर पुलिसकर्मी को घसीटते हुए ले गया। पुलिसकर्मी तलाशी के लिए उनको वाहन रोकने का इशारा कर रहा था। लेकिन दंपति ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बच पाई। 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जोड़े ने पुलिसकर्मी को अपनी एसयूवी के बोनट पर लटकाकर तेजी से गाड़ी चला दी। घटना शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे तब हुई, जब पुलिसकर्मी वाहनों की तलाशी अभियान के दौरान एसयूवी को रुकने का इशारा कर रहा था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी
चंदखेडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी नितेश रामजी ने अपनी जान की परवाह किए बिना एसयूवी का बोनट पकड़ा ताकि वाहन को रोका जा सके, लेकिन गति तेज होने के कारण एसयूवी उन्हें काफी दूर तक रगड़ते हुए ले गई। इस दौरान उनके हाथ और पैरों में चोटें आईं। रामजी जब बोनट से गिरे तो वह एक डंपर के नीचे आ सकते थे। लेकिन डंपर चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे वह बड़े हादसे से बच गए। 

दंपति पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद एसयूवी के चालक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर हत्या का प्रयास और सार्वजनिक सेवक को गंभीर रूप से चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। महिला ने अपने पति को एसयूवी की गति तेज करने का इशारा किया था। अधिकारी ने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें