182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 103 विधायक और विपक्षी कांग्रेस के पास अब 61 विधायक हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने जहां अभय भारद्वाज, रामलीला बाड़ा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी के नाम घोषित किए हैं। गोहिल का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना निश्चित है, लेकिन लगातार टूटते विधायकों के बीच भरत सिंह सोलंकी को कोई चमत्कार ही राज्य सभा की चौखट के पार पहुंचा सकता है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 19 जून को देश भर में 24 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा।