फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: जनसभा को संबोधित करते वक्त बिगड़ी सीएम रूपाणी की तबीयत, मंच पर गिरे

Mon, 15 Feb 2021 01:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
विज्ञापन
गुजरात के सीएम को आए चक्कर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वक्तव्य के अनुसार, पीएम मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा।
विज्ञापन


वड़ोदरा नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ विजय शाह ने कहा कि रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए और मैंने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वह ठीक थे और मंच से कार तक चलकर गए। 

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने बताया कि सीएम को चक्कर थकावट के कारण आया होगा। साथ ही कहा कि उन्होंने सीएम से बातचीत की है और उनके अनुसार सीएम ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।

इसके बाद ही सीएम विजय रूपानी का बयान आया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनको चक्कर शायद थकावट के कारण आया होगा। क्योंकि वह लगातार यात्रा कर रहे हैं। अब सीएम पूरी तरह से सामान्य महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि कोई चिंता न करे और सबको धन्यवाद दिया।

गुजरात में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे : रूपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून जल्द लाएगी। वड़ोदरा में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय उन्होंने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में कानून लाने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ऐसा कानून लाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें