फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती से लिया आशीर्वाद, हवन मेंं भी हुए शामिल

Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।

सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गोता में कांची कामकोटि पीठ के 70वें पीठाधिपति शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे पूर्णाहुति हवन में शामिल हुए और शंकराचार्य से संवाद भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गोता में गुरुवार को मूलाम्नाय सर्वज्ञ कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पूज्य शंकराचार्यजी के सानिध्य में अहमदाबाद के गोता में आयोजित पूर्णाहुति हवन में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञशाला मंडपम में पूज्य शंकराचार्यजी के साथ संवाद करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां उल्लेखनीय है कि पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती महास्वामीजी ने 28 फरवरी, 2018 को पीठाधिपति  जयेंद्र सरस्वतीजी के विदेहमुक्ति के बाद 70वें पीठाधिपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ अग्रणी भूपेंद्रसिंह चुडासमा और मायाबेन कोडनानी सहित अन्य अग्रणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें