फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bus Accident: रेलिंग तोड़कर सड़क से 25 फीट नीचे गिरी यात्री बस, दो की मौत, SP ने बताया हादसे का कारण

Sat, 24 Feb 2024 02:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
गुजरात बस हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक यात्री बस सड़क पर लगी रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना खेड़ा जिले के नडियाद क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस सड़क किनारे लगी रैलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। एसपी सहित पुलिस जवान मौके पर मुस्तैद हैं। 

सीमेंट टैंकर के कारण हुआ हादसा

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि बस अहमदाबाद से पुणे जा रही थी। बस में करीब 23 यात्री सवार थे। इस दौरान हाइवे पर एक सीमेंट टैंकर अचानक बाईं ओर मुड़ गया और बस से टकरा गया। इस वजह से बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें