फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: तट पर नौका में लगी आग, तटरक्षक बल ने सात मछुआरों को सुरक्षित निकाला

Sun, 07 Nov 2021 11:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बताया गया है कि कोस्ट गार्ड आरुष अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त कर रहा था जब उसे “कैलाश राज” नाम की नौका के जलने और उस पर सात मछुआरों के फंसे होने की जानकारी मिली।
 
विज्ञापन
आग के त्वरित फैलाव के कारण नौका को नहीं बचाया जा सका और वह अंतत: डूब गई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने रविवार को गुजरात तट के पास एक जलती नौका से सात मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि तटरक्षक ने इलाके में मछली पकड़ने वाली अन्य नौकाओं के साथ मिलकर बचाव का कार्य किया।

विज्ञापन


बताया गया है कि कोस्ट गार्ड आरुष अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त कर रहा था जब उसे “कैलाश राज” नाम की नौका के जलने और उस पर सात मछुआरों के फंसे होने की जानकारी मिली।

तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईंजन के एग्जॉस्ट में ईंधन के रिसाव के चलते नौका में आग लगने का अनुमान है। इसमें बताया गया कि कमांडेंट अश्विनी कुमार की कमान में आरुष अधिकतम गति से मौके पर पहुंचा और तत्काल अग्निशमन अभियान में लग गया। हालांकि, आग के त्वरित फैलाव के कारण नौका को नहीं बचाया जा सका और वह अंतत: डूब गई। बयान के मुताबिक बचाए गए चालक दल के सदस्यों को पोत पर लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार एवं शुरुआती सहायता दी गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें