फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले पर बोले राहुल गांधी- कार्यकर्ता प्रदर्शन नहीं, बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

Sun, 06 Aug 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में हुई पत्थरबाजी के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ता जयेश दर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन
Gujarat: BJP worker Jayesh Darji detained by Police in Dhanera over attack on Rahul Gandhi's convoy, yesterday. — ANI (@ANI_news) August 5, 2017 राहुल गांधी ने खुद पर शुक्रवार को बनासकांठा में हुई पत्थरबाजी के लिए नरेंद्र मोदी और आरएसएस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुझ पर हमले के लिए प्रोटेस्ट करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप लोगों को इसके बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की ममद करनी चाहिए।

बताते चलें कि कल राहुल गांधी राजस्थान बाढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लेने के बाद गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे, जिस दौरान भीड़ में से कुछ आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी में पत्थर बरसाए थे। इसी मामले को लेकर आज देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं।
विज्ञापन
Gujarat: Congress workers hold protest in Ahmedabad against attack on the party VP Rahul Gandhi's convoy. pic.twitter.com/LZ6qmjm4Oz — ANI (@ANI_news) August 5, 2017

इस पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह विरोध प्रदर्शन करने के बजाय बाढ़ पीढ़ितों की मदद करें तो बेहतर होगा। साथ ही वह शनिवार को संसद भवन में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुझ पर हुए हमले पर पीएम मोदी की तरफ से निंदा नहीं करने पर अफसोस है लेकिन जो खुद घटना को अंजाम देता है, वो निंदा कैसे कर सकता है। राहुल ने कहा कि पत्थरबाजी करना भाजपा और आरएसएस की राजनीति का तरीका है, इस पर क्या कह सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने में लगाएंगे।

मामले में  राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर गुजरात मुख्यमंत्री विजय रुपानी का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में गुजरात पुलिस ने अबतक बीजेपी वर्कर समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है।
विज्ञापन

राज्यसभा में बोले गुलाम नबी आजाद- राहुल पर कातिलाना हमला आरएसएस और बीजेपी ने करवाया

गुलाम नबी अाजाद
राहुल को कल प्रभावित गुजरात की उनकी यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा जहां कुछ लोगों ने उनकी कार पर पत्थर से हमला किया जिससे उनकी कार के शीशे टूट गये। उन्हें काले झण्डे भी दिखाये गये जिसकी वजह से उनके बनासकांठा के धनेरा कस्बे में अपने संबोधन को बीच में ही रोकना पड़ा और वह जल्दबाजी में उस स्थल से निकल लिये।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस ने यह ‘‘कातिलाना हमला’’ करवाया और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस हमले की निंदा करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अगुवाई वाली गुजरात की भाजपा सरकार पर राहुल गांधी को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया जो एसपीजी सुरक्षा पाए एक विशिष्ट व्यक्ति हैं।

राहुल ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल की घटना में मेरे ऊपर एक बड़ा पत्थर फेंका जो मेरे पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को लगा। यह मोदीजी और आरएसएस की राजनीति करने का ढंग है। इसके अलावा हम क्या कह सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा ने अभी तक इसकी भर्त्सना की है, राहुल ने कहा, ‘‘जब उन्होंने स्वयं इस तरह की चीजें की हो तो वे इसकी भर्त्सना कैसे कर सकते हैं। यह काम उनके लोगों ने किया है तो वे इसकी भर्त्सना कैसे करेंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आजाद ने लोकसभा में पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में राहुल के ऊपर हुए हमले की कड़ी आलोचना की। आजाद ने कहा कि इस तरह की चीजें कांग्रेस और उनके उपाध्यक्ष को लोगों से मिलने और उनकी परेशानियां सुनने से रोक नहीं सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें