फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने एनसीपी की महिला नेता को मारी लात, पानी की दिक्कत दूर करने की लगाई थी गुहार

Mon, 03 Jun 2019 01:06 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NCP Leader Neetu, BJP MLA - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद शहर में नरोदा से भाजपा विधायक बलराम थवानी ने एक महिला को लात से मारा-पीटा। महिला नीतू तेजवानी एनसीपी की वार्ड प्रभारी बताई गई है और उसका कहना है कि वह अपने इलाके में पानी के पाइप लाइन काटे जाने को लेकर विधायक से बात करने गई थी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक बलराम थवानी ने शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांगने की बात कही है। 

विज्ञापन




इस वीडियो में नजर आ रहा है कि भगवा कुर्ता पहने विधायक थवानी महिला को लात से मार रहे हैं। उनके अलावा एक सफेद कुर्ता पहना व्यक्ति भी महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि महिला थवानी के कार्यालय गई थी और समस्या नहीं सुने जाने पर धरने पर बैठने की बात कही थी। 

'भाजपा राज में यह कैसी महिला सुरक्षा?'
नीतू का कहना है कि वह स्थानीय समस्या को लेकर विधायक से मिलने उनके कार्यालय गई थीं, लेकिन विधायक ने उनकी बात सुनने से पहले उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। जब मैं नीचे गिर गई, तो मुझे पैर से मारने लगे। नीतू का आरोप है कि विधायक और उनके लोगों ने उनके पति को भी मारा। मैं मोदीजी से पूछना चाहती हूं कि भाजपा के शासन में यह कैसी महिला सुरक्षा है?
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विधायक बोले- भावनाओं में बह गया, माफी मांग लूंगा

महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक थवानी ने कहा कि मैं भावनाओं में बह गया था। अंजाने में मैंने उन्हें लात से मार दिया। मुझसे गलती हो गई और मैं इसे स्वीकार कर रहा हूं। मैं 22 साल से राजनीति में हूं और ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। मैं महिला से माफी मांगूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें