स्थानीय अपराध शाखा ने पवगढ़ पुलिस के साथ 1 जुलाई 2021 की रात शिवराजपुर स्थित रिसोर्ट पर छापा मार जुआ खेलते सोलंकी और सात महिलाओं समेत 25 लोगों को पकड़ा था।
पंचमहल जिले के हलोल में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम हंसराज सिंह ने गुजरात के भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलने पर दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। सोलंकी खेड़ा जिले की मतार विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
स्थानीय अपराध शाखा ने पवगढ़ पुलिस के साथ 1 जुलाई 2021 की रात शिवराजपुर स्थित रिसोर्ट पर छापा मार जुआ खेलते सोलंकी और सात महिलाओं समेत 25 लोगों को पकड़ा था। महिलाओं में चार नेपाली नागरिक हैं। नियमों का उल्लंघन कर जुआ खिलाने पर कोर्ट ने रिसोर्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया।
छापे के दौरान 3.9 लाख रुपये नकद, आठ वाहन, 25 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप (कुल कीमत 1.15 करोड़) बरामद किए गए। सोलंकी 2014 के उपचुनाव में विधायक बने थे। 2017 में भी उन्होंने यह सीट बरकरार रखी थी।