फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: ‘मैंने अग्निशमन विभाग को 70 हजार रुपये घूस देकर ली एनओसी’, भाजपा सांसद राम मोकारिया ने किया दावा

Thu, 30 May 2024 09:24 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: भाजपा के राज्यसभा सांसद राम मोकारिया ने दावा किया है कि उन्होंने पांच साल पहले अग्निशमन विभाग से अधिकारी को 70 हजार रुपये रिश्वत दी।  उन्होंने कहा कि अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए यह घूस दी गई।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद राम मोकारिया - फोटो : Sansad.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद राम मोकारिया ने दावा किया है कि उन्होंने राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग को 70 हजार रुपये रिश्वत दी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के एवज में 70 हजार रुपये का भुगतान किया गया। मोकारिया का यह बयान राजकोट में हुए भीषण अग्निकांड के ठीक बाद आया है। बता दें कि टीआरपी गेम जोन में आग लगने से कई बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि टीआरपी गेम जोन को बिना एनओसी के संचालित किया जा रहा था। 

विज्ञापन


‘अग्निशमन अधिकारी को दी रिश्वत’
राम मोकारिया ने कहा कि वे अपने निजी अनुभव के आधार पर समाज में फैले भ्रष्टाचार के बारे में बता रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा किया है कि उन्होंंने पांच वर्ष पहले अग्निशमन अधिकारी बीजे थेबा को रिश्वत दी थी। उस दौरान मोकारिया भाजपा सांसद नहीं बल्कि एक व्यवसायी थे। मोकारिया एक नामी कुरियर कंपनी के संस्थापक हैं। उन्हें 2021 में राज्यसभा भेजा गया था।

‘समाज में फैला है भ्रष्टाचार’
राज्यसभा सांसद ने दावा किया ‘मैंने पांच साल पहले एक अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए थेबा को 70 हजार रुपये दिए थे।मुझे अब यह जानकारी मिली है कि गेम जोन अग्निकांड मामले में पुलिस थेबा से पूछताछ कर रही है। मैं समाज में फैले भ्रष्टाचार पर प्रकाश डालना चाहता हूं क्योंकि मैं इससे पहले भी दो-चार हो चुका हूं।’ मोकारिया ने इसके बाद यह भी कहा कि उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद अग्निशमन अधिकारी ने वो 70 हजार रुपये वापस लौटा दिए थे। 
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आगे कहा कि हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार हर जगह फैला है। उन्होंने दावा किया कि राजकोट के अधिकारी बीते 10 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बता दें कि टीआरपी गेम जोन में अग्निकांड के मामले में गुजरात सरकार ने सात अधिकारियों को निलंबित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें