फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: पीएम मोदी ने बच्चे का चित्र देख जताया स्नेह, भावुक हुआ मासूम; जनता ने तालियों से बढ़ाया हौसला

Sat, 20 Sep 2025 01:33 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर

सार

भावनगर में पीएम मोदी की जनसभा के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, जब एक बच्चे ने अपने हाथों से बना उनका चित्र भेंट किया। पीएम ने मंच से ही बच्चे की मेहनत को सराहा और मुस्कुराकर हाथ हिलाया। यह देख बच्चा भावुक होकर रो पड़ा। लोगों ने तालियों से उसका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान भावुक हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। ये बात तब की है जब पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक छोटे बच्चे ने अपने हाथों से बनाया हुआ प्रधानमंत्री मोदी का चित्र उन्हें भेंट करने के लिए लाया था। जब पीएम मोदी की नजर उस बच्चे और उसके बनाए चित्र पर पड़ी, तो उन्होंने मंच से ही उसे देखा और उसकी मेहनत को सराहा। प्रधानमंत्री की इस प्रतिक्रिया को देखकर बच्चा भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू निकल आए।

इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजातकर बच्चे की कला और भावनाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ उस चित्र को स्वीकार किया, बल्कि मुस्कुराते हुए उस बच्चे की ओर हाथ भी हिलाया और ये भी कहा कि मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा। यह पल इस कार्यक्रम की सबसे सौम्य और दिल को छू जाने वाली झलक बन गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'चिप हो या शिप... हमें भारत में बनाने होंगे': PM मोदी बोले- दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा सबसे बड़ा दुश्मन

गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने गांधी मैदान पहुंचें। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक साथ कई सारे मुद्दों पर जनसभा को संबोधित किया। 'समुद्र से समृद्धि' जैसे योजनाओं पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने की बात कही।  
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी साधा निशाना

विज्ञापन

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की क्षमताओं को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 6-7 दशक बीत जाने के बाद भी भारत वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था।

ये भी पढ़ें:- Central Govt: वित्त मंत्रालय का इन सरकारी विभागों को निर्देश, दीवाली व दूसरे त्योहारों पर बंद करें गिफ्ट देना, घटाएं खर्च

पीएम मोदी ने इसके दो मुख्य कारण बताए, पहला, कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और वैश्विक बाजारों से अलग-थलग किया। दूसरा, जब वैश्वीकरण का दौर आया, तो सिर्फ आयात का रास्ता अपनाया गया और घोटालों का सिलसिला शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश के युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया और भारत की असली ताकत को सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है कि भारत आत्मनिर्भर बने और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें