फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोपनीय सूचना के आधार पर एटीएस की एक टीम ने चार अप्रैल को एक बस अड्डे पर चार पिस्तौल और चार कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Gujarat ATS - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को एक बड़े गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है। यह गिरोह तस्करी और हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 15 पिस्तैल और पांच बंदूके भी बरामद की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने 4 अप्रैल को एक बस अड्डे पर चार पिस्तौल और चार कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस गिरोह में शामिल चार अन्य लोगों के बारे में भी पता चला। एटीएस ने बाकी आरोपियों को सुरेंद्रनगर और राजकोट से गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारी ने आगे बताया, हथियारों की अवैध आपूर्ति में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।  अधिकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनपर हत्या, हत्या का प्रयास, खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने आदि मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें