फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वेबसाइट हैकिंग और देश विरोधी संदेश फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

Gujarat: गुजरात एटीएस ने दो युवकों को वेबसाइट हैकिंग और देशविरोधी संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे 'AnonSec' नाम का टेलीग्राम चैनल चला रहे थे और हैक की गई साइटों के सबूत स्क्रीनशॉट के रूप शेयर करते थे। उनके खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जसीम शाहनवाज अंसारी - फोटो : एक्स/एएनआई/गुजरात एटीएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में दो युवकों को वेबसाइट हैकिंग और देश विरोधी संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि हैकर्स भारत की वेबसाइट पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी कई बार ऐसी ही जानकारी मिली कि देशविरोधी तत्व लगातार भारत की वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे तीन सदस्यीय आयोग की समयसीमा बढ़ी, अब 20 नवंबर तक केंद्र को देनी होगी रिपोर्ट

टेलीग्राम पर शेयर करते थे हैक की गई वेबसाइट के स्क्रीनशॉट
उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस के निरीक्षक ध्रुव प्रजापति को इनपुट मिला कि नडियाद निवासी जसीम शाहनवाज अंसारी और एक नाबालिग लड़का मिलकर 'AnonSec' नाम का टेलीग्राम चैनल चला रहे हैं। इस चैनल पर वे हैक की गई वेबसाइट के सबूत और स्क्रीनशॉट शेयर करते थे।
विज्ञापन


फोरेंसिक लैब भेजे गए आरोपियों के मोबाइल फोन
उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम ने जांच शुरू की और दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब (एफएसएल) भेजे गए। जांच में पता चला कि शुरुआत में उन्होंने 'EXPLOITXSEC' नाम से चैनल बनाया था और उसका बैकअप चैनल 'ELITEXPLOIT' था। बाद में इसे बदलकर 'AnonSec' कर दिया गया, ताकि अगर एक चैनल बंद हो जाए तो दूसरे से काम जारी रखा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CJI Protocol: 'बात को अनावश्यक तूल न दे, इसे यहीं खत्म मानें', मुंबई दौरे में प्रोटोकॉल चूक पर बोले सीजेआई गवई

आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि दोनों युवक कक्षा 12 में फेल हो चुके हैं, लेकिन पिछले 6 से 8 महीनों में साइबर तकनीक में काफी माहिर हो गए थे। वे सोशल मीडिया पर देशविरोधी संदेश भी पोस्ट करते थे। एटीएस ने इनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 43 और 66एफ के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें