गुजरात एटीएस ने शनिवार को भुज स्थित बीएसएफ परिसर में ठेके पर काम कर रहे एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। बताया गया है कि आरोपी नीलेशभाई भुज में बीएसएफ परिसर स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेके के आधार पर चपरासी के पद पर कार्यरत था।
पैसों के लालच में बेची संवेदनशील जानकारियां
एसपी जोशी का कहना है कि नीलेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि जनवरी 2023 में व्हाट्सएप के माध्यम से अदिति तिवारी नाम की एक महिला के साथ उसका संपर्क हुआ। अदिति पाकिस्तानी एजेंट थी। नीलेश ने उसे बताया कि वह बीएसएफ परिसर में स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेके के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है। नीलेश ने स्वीकार किया कि पैसे के खातिर उसने पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारियां साझा कीं। भुज में जारी बीएसएफ परिसर में स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के नए निर्माणों सहित कई गोपनीय बात महिला को बताई है। इसके बदले पाकिस्तानी महिला ने उसे 28,200 रुपये ऑनलाइन भेजे थे। एटीएस का कहना है कि आरोपी को केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
मिजोरम-त्रिपुरा में असम राइफल्स की कार्रवाई