निर्वाचन आयोग ने इस बात के संकेत दिए है कि गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव आयोजित कराए जा सकते हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के तीसरे सप्ताह में खत्म हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एके ज्योति के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल राज्य में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने आया है। एक सवाल के जवाब में सीईसी ने कहा कि अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के मद्देनजर विधानसभा चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी का गुजरात मॉडल फेल, राहुल गांधी ने दिखाए ये 10 आंकड़े
सीईसी ने कहा कि गुजरात के 50 हजार से अधिक बूथों पर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। इस साल सबसे पहले गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी का प्रयोग हुआ था।