फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: दलित नेता जिग्नेश मेवाणी पर हमला, बोले- BJP ने की ये हरकत

Wed, 06 Dec 2017 07:10 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी
विज्ञापन
गुजरात में दलितों के बड़े नेता माने जाने वाले जिग्नेश मेवाणी पर एक रैली के दौरान तकरवाड़ा गांव में हमला हुआ है। जिग्नेश ने अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी ट्विटर पर दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से ये हमला किया गया है। जिग्नेश ने आगे लिखा कि बीजेपी डर गई है और ऐसी हरकत कर रही है।
विज्ञापन


इसके बाद जिग्नेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ। यही आपका आईडिया है। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्रिमयों के बीच जिग्नेश राज्य में कांग्रेस का समर्थन करते दिख रहे हैं। हाल में उन्होंने बनांसकाठा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और कांग्रेस भी उनके इस कदम को समर्थन कर रही है।
  #ShamefulAct #गंदी_राजनीति
दोस्तों आज मुझ पर बीजेपी के लोगोने तकरवाड़ा गांव में अटैक किया, बीजेपी भयभीत हो गयी है इसलिए ऐसी हरकत कर रही है पर में तो एक आंदोलनकारी हूँ, न डरूंगा न तो झुकुगा पर बीजेपी को तो हराऊंगा ही। pic.twitter.com/wOlLLfhFef — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 5, 2017
विज्ञापन


  To @narendramodi :
सादर प्रणाम - में भी गुजरात का बेटा हूं मोदीजी दिल बड़ा रखा करो छाती भले 56 इंच की हो न हो। जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ, ये आईडिया आपका है या अमित शाह का क्योकि ये गुजरात की तो परंपरा है नही। #ShameOnYouBJP https://t.co/Ah72KAeg4h — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 5, 2017



जिग्नेश के अलावा गुजरात की राजनीति में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी उथल-पुथल मचाए हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों नेता ही राज्य में बीजेपी के लिए गले की फांस बने हुए हैं। हार्दिक ने हाल ही में आरोप लगाया था की सूरत में रोड शो न करने के लिए उन्हें बीजेपी की ओर से करोड़ों रुपये का ऑफर दिया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस को समर्थन दे रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी बडगाम सीट से लड़ेंगे चुनाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें