भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओपी माथुर की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में हुई। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी बैठक में शामिल हुए। वहीं बैठक समाप्त होते ही पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय से रवाना हो गए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
इस बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कहा कि इस बार चुनाव में नए लोगों, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा, ऐसा पत्र दिल्ली को लिखकर बताया है। केंद्रीय चुनाव समिति जिन भी प्रत्याशियों का चुनाव करेगी उनको जिताने का प्रयत्न करेंगे।