फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022 Live: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, रिश्वतखोरी का लगाया आरोप

Tue, 15 Nov 2022 11:30 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav News in Hindi : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और टिकट के लिए बगावती रूख भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 15-Nov-2022

भूपेंद्र पटेल कल नामांकन दाखिल करेंगे
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

09:42 PM, 15-Nov-2022

अमित शाह ने त्रिकोणीय मुकाबले के अनुमानों को किया खारिज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव में आप की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाओं को खारिज किया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि गुजरात में असल लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस बार भी भाजपा राज्य में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने जा रही है। गुजरात के युवाओं ने कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार को देखा है। भाजपा ने सूब में विकास को जो माहौल बनाया है, इस बार भी गुजरात की जनता उस पर मुहर लगाने जा रही है। शाह ने कहा, भाजपा ने हमेशा मुद्दों पर आधारित राजनीति की है। पार्टी आगे भी अपनी विचारधारा के साथ आगे बढ़ेगी। 

08:43 PM, 15-Nov-2022

रैली में नहीं आए अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक रैली में नहीं आए। दरअसल, भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद गुजरात के डेयरी नेता विपुल चौधरी के समर्थकों के संगठन अर्बुदा सेना द्वारा इस रैली को आयोजित किया गया था। आप नेता ने भी कहा था कि केजरीवाल गांधीनगर जिले के चरादा गांव में रैली को संबोधित करेंगे। लेकिन वह नहीं आए। रैली में विपुल चौधरी के आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। 

अर्बुदा सेना के एक नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम एक गैर-राजनीतिक संगठन हैं। हमारे नेता विपुल चौधरी ने हमें कोई निर्देश नहीं दिया है। हमने अपनी आम सभा की बैठक में फैसला किया है कि चौधरी हमें जो भी करने का निर्देश देंगे, हम वो करेंगे। 

विज्ञापन
08:39 PM, 15-Nov-2022

आप ने जारी की उम्मीदवारों की 17वीं सूची
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके मुताबिक, खेरालु से दिनेश ठाकोर, विसनगर से जयंतीलाल एम. पटेल, मनसा से भास्कर पटेल और पडरा से संदीप सिंह राज को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। गुजरात में 1 से 5 दिसंबर के बीच चुनाव होने हैं। 

11:30 AM, 15-Nov-2022

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजुलबेन देसाई के नामांकन का किया विरोध
पाटन के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजुलबेन देसाई के नामांकन का विरोध किया है। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि देसाई स्थानीय उम्मीदवार नहीं हैं। इसलिए उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
11:03 AM, 15-Nov-2022

सियासी मैदान में बेटे के सामने बाप ने ठोंकी ताल
गुजरात में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। नामांकन भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, एक सीट ऐसी है, जहां बेटे के सामने चुनावी मैदान में बाप ने ही ताल ठोंक दी है। दरअसल, गुजरात की झगड़िया विधानसभा सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मदीवार व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा के खिलाफ उनके पिता व पार्टी संस्थापक छोटूभाई वसावा ने नामांकन दाखिल किया है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10:24 AM, 15-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, रिश्वतखोरी का लगाया आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस में रार बढ़ती जा रही है। खड़िया-जमालपुर विधानसभा सीट से इमरान खेड़ावाला को फिर से नामित करने के लिए एक वरिष्ठ नेता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी ने यह सीट 50 करोड़ रुपये में बेच दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चूंकि एआईएमआईएम ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को खड़ा किया है, अगर कांग्रेस भी एक मुस्लिम उम्मीदवार को नामांकित करती है, तो बीजेपी के हिंदू उम्मीदवार आसानी से चुने जाएंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें