फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः भाजपा के 27 साल के बदले कांग्रेस की 30 पॉइंट्स वाली तैयारी, कहा जा रहा 'बुलेट थ्योरी'!

Mon, 07 Nov 2022 09:57 AM IST
आशीष तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में कांग्रेस बीते कुछ समय से कागजी दांवपेंच के साथ गुजरात के ग्रामीण इलाकों में एक पर्चा वितरण का काम कर रही है। इसमें कांग्रेस के वह 8 पॉइंट का एजेंडा भी शामिल है जो पार्टी गुजरात में सरकार बनने के दावे के साथ देने वाली है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के गुजरात में 27 साल के शासन के बदले कांग्रेस ने 30 पॉइंट्स की "बुलेट थ्योरी" तैयार की है। कांग्रेस का दावा है कि इनमें से भाजपा के पास एक भी सवाल का जवाब नहीं है। यही वजह है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस न सिर्फ अपनी चार्जशीट लेकर आई है बल्कि इस बुलेट थ्योरी के साथ भाजपा को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है। पार्टी ने पहले चरण के लिए अपनी इसी बुलेट थ्योरी को सौराष्ट्र के इलाके में घर-घर पहुंचाने का दावा किया है।
विज्ञापन


गुजरात में कांग्रेस बीते कुछ समय से कागजी दांवपेंच के साथ गुजरात के ग्रामीण इलाकों में एक पर्चा वितरण का काम कर रही है। इसमें कांग्रेस के वह 8 पॉइंट का एजेंडा भी शामिल है जो पार्टी गुजरात में सरकार बनने के दावे के साथ देने वाली है। इसके अलावा पार्टी ने 20 पॉइंट की चार्जशीट भी तैयार करके गुजरात के लोगों के पास हार्ड कॉपी के तौर पर भिजवानी शुरू कर दी है। कांग्रेस के गुजरात प्रवक्ता मनीष दोशी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल में प्रदेश को जितना पीछे धकेला है उसकी पोल खोलने के लिए चार्जशीट जनता की अदालत में दाखिल की गई है। वो कहते हैं कि सिर्फ यही 20 पॉइंट नहीं बल्कि जिन 8 पॉइंट के एजेंडे के साथ गुजरात कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के गांव जिले शहर और कस्बों में पहुंच रहा है उसका भी जवाब भारतीय जनता पार्टी को देना होगा। वह कहते हैं कि हमारी 30 पॉइंट की इसी बुलेट थ्योरी में ना सिर्फ गुजरात सरकार का विकास होना है बल्कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए हमारे इन्हीं सवालों का विजन पर्याप्त है।

दोशी कहते हैं कि गुजरात सरकार की गलत नीतियों के चलते जिस तरह बेरोजगारी बढ़ी है, राज्य के प्रत्येक नागरिक के ऊपर कर्जा बढ़ा है और घोटालों की राह पर सरकार जिस तरीके से आगे बढ़ी है उससे गुजरात प्रदेश का विकास संभव नहीं है। वह कहते हैं कि राज्य की प्रगति के लिए कांग्रेस ने जिस तरीके के संसाधन छोड़े थे आज भारतीय जनता पार्टी ने उन सबको बर्बाद कर दिया है। गुजरात कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी सबको छत देने का वादा तो कर चुकी है लेकिन गुजरात में लोगों के पास ना छत है ना बिजली मिल पा रही है। इसके अलावा कांग्रेस ने दलितों की सुरक्षा का एक बड़ा मुद्दा भी अपनी चार्जशीट के माध्यम से उठाया है। बदहाल कानून व्यवस्था से लेकर राज्य में बदहाल पंचायती राज व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी इनमें से किसी का भी सटीक जवाब नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि अपने इन्हीं 30 पॉइंट के बुलेट थ्योरी वाले एजेंडे के साथ उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गुजरात के सभी विधानसभाओं के ब्लॉक,  शहर, तहसील, गांव और कस्बों तक में पहुंच चुका है। 

गुजरात कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी ने उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान तय की गई पूरी योजना के अनुरूप ही पार्टी के पूरे सेटअप को तैयार किया और कार्यकर्ताओं के माध्यम से गुजरात के दूरदराज इलाकों में भी पहुंचकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया है। पार्टी का कहना है अगले 10 दिनों के भीतर गुजरात के एक-एक गांव में इसी चार्जशीट और विजनरी एजेंडे के साथ हो चुका होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें