गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। राहुल ने यहां एक बार फिर जीएसटी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर हमला बोला। उन्होंने साबरकांथा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारत की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए लाया गया है। साथ ही 5 से 6 उद्योगपतियों को इससे फायदा पहुंचाया जा रहा है।
The aim of GST is to break the backbone of India & strengthen the backbones of a selected few, 5-6 industrialists: Congress Vice President Rahul Gandhi in Sabarkantha #Gujarat pic.twitter.com/ZvMjbnkZKH
— ANI (@ANI) November 11, 2017
उन्होंने जीएसटी को एक बार फिर 'गब्बर सिंह टैक्स' करार दिया। राहुल ने कहा टैक्स घटाया ये अच्छी बात है, लेकिन देश में टैक्स दर एक ही होनी चाहिए। गुजरात में व्यापारियों की हालत पर राहुल ने कहा कि राज्य का दर्द बाहर आ रहा है, क्योंकि यहां पूरा का पूरा पैसा 5 से 10 उद्योगपतियों को दे दिया जाता है। वहीं छोटे व्यापारियों की बात नहीं सुनी जाती है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जीएसटी की टैक्स दरों में कटौती की है। करीब 177 ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें 28 फीसदी टैक्स स्लैब से निकालकर 18 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल कर दिया गया है। कांग्रेस इसे गुजरात चुनाव के मद्देनजर एक बदलाव बता रही है।
Magar abhi hum khush nahin hain, abhi hum rukenge nahi. Hindustan ko 5 alag alag tax nahin chahiye, ek tax chahiye, GST mein structural badlav chahiye: Rahul Gandhi pic.twitter.com/HyX2ivOt5D
— ANI (@ANI) November 11, 2017
इससे पहले कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने भी जीएसटी पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने इसमें बदलाव से पहले ही ट्विटर पर कह दिया था कि गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र सरकार जीएसटी टैक्स दरों में जरूर बदलाव करेगी।