फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Assembly: गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा,दिया व्यस्त शेड्यूल का हवाला

Thu, 25 Dec 2025 04:23 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्वीकार कर लिया।

 

विज्ञापन
जेठाभाई भरवाड़ - फोटो : Jethabhai Bharwad - Ahir @jethabhaiahir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति  के अनुसार भरवाड़ ने अपने व्यस्त शेड्यूल और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gujarat Fire: भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

उन्होंने गांधीनगर में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के सरकारी आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी मौके पर मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने भरवाड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gujarat: विदेश में नौकरी का झांसा देकर साइबर गुलामी में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी पकड़े गए

पंचमहल जिले के शेहरा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे 75 वर्षीय जेठाभाई भरवाड़ को 'जेठाभाई अहीर' के नाम से भी जाना जाता है। भाजपा के इस वरिष्ठ नेता को पहली बार सितंबर 2021 में डिप्टी स्पीकर चुना गया था और 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से इस पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। राजनीति के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र में भी उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है, और अब उनके इस्तीफे के बाद विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें