फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आदिवासियों के दमन का आरोप, कहा- सरकार ने वादों के नाम पर दिया धोखा

Wed, 17 Dec 2025 11:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI Photo
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगी आप ने भाजपा पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के उपर आदिवासियों का दमन करने और हक छीनने  का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि पिछले 30 वर्षों में भाजपा ने गुजरात के आदिवासी समाज के साथ सिर्फ अन्याय, शोषण और दमन किया है। उनके हक छीने गए, आवाज दबाई गई। बनासकांठा जिले के पालड़िया गांव में आदिवासियों पर हुई हिंसा बेहद शर्मनाक है। इसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आदिवासी भाई-बहन वर्षों से जल, जंगल और जमीन के अधिकार मांग रहे हैं, लेकिन भाजपा ने हर बार वादों के नाम पर धोखा दिया है। अब आदिवासी समाज को इंसाफ चाहिए।

केजरीवाल का यह बयान आप विधायक चैतर वसावा के सोशल मीडिया पोस्ट पर आया है। जिसमें उन्होंने बनासकांठा जिले के अंबाजी के पास स्थित पालड़िया गांव में जमीन के कब्जे की घटना को उठाया था। 
विज्ञापन


चैतर वसावा ने लिखा, बनासकांठा जिले के अंबाजी के पास स्थित पालड़िया गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमे स्थानीय आदिवासी, वन विभाग और पुलिस के बीच एक हिंसक घटना हुई थी।  उस घटना की सच्चाई जानने के लिए हमने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, लीगल टीम और आदिवासी समुदाय के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पालड़िया गांव का दौरा किया। जिस तरह देश में विकास के नाम पर पूंजीपतियों के हित में भाजपा सरकार और उनके वन मंत्री के इसारे पर उच्च पुलिस अधिकारीयों, वनकर्मीयों को आदेश देकर भाजपा आदिवासीयों को जमीन से बेदखल करना चाहती है, उसकी हम कड़ी निंदा करते है। इस घटना में पुलिस द्वारा आदिवासीयों पर षड्यंत्र के तहत लाठीचार्ज किया,आंसू गैस के गोले छोड़े गए, 50 राउंड फायरिंग की उसकी निष्पक्ष जाँच हो और वन्यजीव (संरक्षण) एक्ट, वन अधिकार एक्ट का उल्लंघन करने वाले पुलिस अधिकारियों और वन विभाग पर कार्रवाई की मांग करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें