फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था पति, पत्नी ने उठाया यह कदम

Tue, 15 Dec 2020 12:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
पत्नियों की अदला बदली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद शहर में वाइफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली का चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने पहले इनकार किया, लेकिन पति नहीं माना तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला अहमदाबाद के पॉश इलाके एसडी हाईवे रोड का है। यहां एक बंगले में रहने वाली महिला अहमदाबाद के महिला पश्चिम पुलिस थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनका आठ साल का बेटा भी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति महिला पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहा है। वह अपने एक दोस्त के साथ अपनी पत्नी के संबंध बनवाना चाहता है। 

ऐसे सामने आई पति की हकीकत

महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगा। वह अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ रिलेशन में है। महिला ने इस बात पर नाराजगी जताई तो घर में विवाद होने लगा। महिला का कहना है कि परिवार की मान-मर्यादा के चलते वह खामोश रही। 

पति ने दिया वाइफ स्वैपिंग का ऑफर

महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसका पति उस पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बनाने लगा। पति ने वाइफ स्वैपिंग की बात इसलिए की, जिससे उसके दूसरी महिला के साथ संबंध बने रहें। पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया, लेकिन पति उस पर लगातार दबाव बनाता रहा। बताया जा रहा है कि परेशान होकर महिला अपने बेटे के साथ मायके चली गई। इसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फोन करके महिला को वाइफ स्वैपिंग के लिए मनाने की कोशिश की तो पीड़िता भड़क गई और पुलिस के पास पहुंच गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें