फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: गुजरात में 'आप' को झटका; राज्य इकाई के उपाध्यक्ष का इस्तीफा, पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

Tue, 05 Sep 2023 05:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
Arjun Rathva - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के गुजरात यूनिट के उपाध्यक्ष अर्जुन राठवा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने के साथ पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होने पर कोई योजना नहीं बनाई है। 50 वर्षीय राठवा छोटाउदेपुर जिले के आदिवासी नेता हैं, उन्होंने गुजरात के आप अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 

राठवा साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने 2017 और 2022 में आप उम्मीदवार के तौर पर गुजरात के छोटाउदेपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने मीडिया को बताया कि गुजरात में पार्टी के मामलों पर निर्णय लेते समय उनके जैसे स्थानीय नेताओं को शामिल नहीं किया जाता है और इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'स्थानीय नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं करने की वजह से ही पार्टी को 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हम गुजरात के 182 विधानसभा सीटों में 50 सीटें जीतने की स्थिति में थे। जमीनी स्तर पर योजनाओं के आभाव के कारण हम विधानसभा चुनाव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।' पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आप ने गुजरात में पहली बार पांच सीटें जीतकर भाजपा और कांग्रेस बाद राज्य में तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें