फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'किसानों के लिए आवाज उठाने पर गिरफ्तार हुए आप के दो नेता', केजरीवाल का आरोप- ये दमन की इंतहा

Thu, 16 Oct 2025 05:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इससे जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "गुजरात में भाजपा के तीन दशकों से सरकार के बाद भी किसान दुखी है, व्यापारी परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं और जब कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता हैं। यही है भाजपा का सरकार चलाने का गुजरात मॉडल।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीस साल में भाजपा सरकार ने दमन की इंतहा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में आज आम आदमी पार्टी के दो नेताओं - प्रवीण राम और राजू करपड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




दूसरी तरफ आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इससे जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "गुजरात में भाजपा के तीन दशकों से सरकार के बाद भी किसान दुखी है, व्यापारी परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं और जब कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता हैं। यही है भाजपा का सरकार चलाने का गुजरात मॉडल।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "गुजरात की तानाशाह भाजपा सरकार ने किसानों के हकों के खातिर आवाज उठा रहे 'आप' के दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।  यह बहुत दिलचस्प है कि गुजरात में कोई भी कांग्रेस नेता गिरफ्तार नहीं होता, रोज आप नेताओं को जनता की आवाज उठाने पर गिरफ्तार किया जाता हैं। गुजरात में भाजपा कांग्रेस एक हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल और आप ही अब गुजरात की एकमात्र उम्मीद हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें