फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 60 फीट पर फंसे 400 फीट गहरे बोरवेल से 12 साल की बच्ची को बचाया, जानें ऐसी कुछ गंभीर घटनाओं के बारे में

Fri, 29 Jul 2022 11:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

इससे पहले सुंदरगढ़ जिले में इसी साल नौ जून को दो साल का एक बच्चा खेत में छोड़े गए बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद सेना, अग्निशमन दल, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे बचाया गया।
विज्ञापन
गुजरात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के जवानों ने गुजरात के ध्रांगधरा के गजनव गांव में 60 फीट पर फंसे 400 फीट गहरे बोरवेल से 12 साल की बच्ची को बचाया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची स्वस्थ है और अस्पताल में उसकी निगरानी की जा रही है। PRO डिफेंस गुजरात ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुंदरगढ़ जिले में इसी साल नौ जून को दो साल का एक बच्चा खेत में छोड़े गए बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद सेना, अग्निशमन दल, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे बचाया गया।

बोरवेल से जुड़ी कई घटनाएं

  • 2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में प्रिंस कुमार कश्यप नाम का पांच साल का बच्चा 55 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया था।
  • जून 2012 में दोस्तों के साथ खेलते वक्त पांच वर्षीय माही नामक लड़की 60 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई थी और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।
  • फरवरी 2017 में पुणे जिले में छह वर्षीय एक लड़का 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था।
  • मई 2017 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव तहसील में सात वर्षीय साई बाहते भी बोरवेल में गिर गया था, जिसे बचाया नहीं जा सका।
  • जून 2019 में दो वर्षीय फतेहवीर सिंह खेलते समय 120 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया, उसे बचाने के लिए करीब 109 घंटे का बचाव अभियान चला। उसे सुरक्षित नहीं निकाला जा सका।
  • मई 2019 में जोधपुर जिले के मेलाना गांव में चार वर्षीय सीमा नाम की लड़की 440 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। वह 260 फुट की गहराई पर फंसी थी और 14 घंटे के बाद उसका शव ही निकाला जा सका।
  • मार्च 2019 में हरियाणा के हिसार जिले के बलसमंद गांव में डेढ़ वर्ष का मासूम नदीम 55 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। सेना और एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और करीब 48 घंटे के अभियान के बाद उसे बचा लिया गया।
  • जून 2021 में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में 11 वर्षीय राहुल साहू बोरवेल में गिर गया था और उसे बचाने के लिए 104 घंटे का बचाव अभियान चला था।
  • या।
  • 15 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के नासिक जिले में छह साल का रितेश जयसिंह सोलंकी करीब 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए पुलिस ने 16 घंटे तक बचाव अभियान चलाया।
  • 22 मई 2022 को पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में छह वर्षीय लड़का करीब 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था और नौ घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें